जब भी हम कोई भी फॉर्म भरते है तो हमें फॉर्म भरने के साथ – साथ पासपोर्ट साइज फोटो भी लगानी होती है और हम लोग Passport Size Photo फॉर्म में लगा भी देते है लेकिन हमारा फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है फोटो के कारण तो आज मैंने आपको बताऊँगा पासपोर्ट साइज फोटो बनवाने का सही तरीका क्या है और किस तरह आप अपने फोटो बनवाएं ताकि आपका फॉर्म कभी भी फोटो के कारण Reject ना हो |

विषय-सूची
पासपोर्ट साइज फोटो बनवाने का सही तरीका
पासपोर्ट साइज फोटो बनवाने का सही तरीका क्या है अब मैं आपको विस्तार से बताने जा रहा हूँ तो आप नीचे बताये गए बातो को ध्यान से पढ़िए और जब भी आप Passport Size Photo बनवाये तो आप नीचे बताये गए बातो को याद रखे | The correct way to build a passport size photo.
नोट:- जो भी आप Online या offline कोई भी फॉर्म भरे तो आप उस फॉर्म का Notification जरुर पढ़ ले | उस form के Notification में फोटो से सम्बंधित नियम और शर्त क्या है | उसे पढ़े और उसी तरह पासपोर्ट साइज़ फोटो बनवाएँ |
#1. कपडें
दोस्तों आप जब भी पासपोर्ट साइज़ फोटो खिचवाँने जाए या घर पर ही खुद खीचे तो आप Simple कपड़ा पहन कर फोटो खिचवाये |
#2. फोटो बैकग्राउंड – Photo Background
अगर आपके फॉर्म में फोटो के बैकग्राउंड का कोई Color माँगा हो तो आप उस बैकग्राउंड कलर पर अपनी फोटो खिचवाँये | नहीं तो आप जब भी Passport Size Photo खिचवाँये तो उसका Background Color white या Sky Blue रखे |
नोट:- आपके पास किसी Color का Background नहीं है तो आप Photo Edit करते समय अपने Passport size Photo का Background Change कर सकते हो |
#3. Photo Editing – फोटो एडिटिंग
जब भी आप पासपोर्ट साइज़ फोटो को Edit करें (चाहे Online या Offline) तो उसे न के बराबर Edit कराए | बस उस फोटो का Background Change (White Or Sky Blue) कराएँ, अगर आपके चेहरे पर दाने वगैरा है तो उसे Remove कराये, थोडा सा light, Brightness, Contrast , Selective Color अपनी फोटो के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते है | अपनी पासपोर्ट साइज़ फोटो को कभी भी ज्यादा फिनिशिंग न करे |
नोट:- अगर आपके चेहरे पर कोई तिल (Mole) या कटे का निशान (cut mark) हो तो उसे remove कभी भी न कराये |
#4. Photo Size – फोटो साइज़
India Passport Photo की Original Size – 3.5cm x 4.5cm होता है |
Width (चौड़ाई) – 3.5 cm
Height (लम्बाई) – 4.5 cm
#5. name and date on passport size photo – नाम और दिनांक वाली पासपोर्ट साइज वाली फोटो
जब भी आप Name and Date वाली पासपोर्ट साइज़ फोटो बनवाये तो Name , Date of birth और Date का जो Font हो वह एक Simple Font होना चाहिए | और Font का जो Color हो वह Black Color में हो और जो Font Background हो वह white color में होना चाहिए |
नोट:- Name and Date वाली पासपोर्ट साइज़ फोटो में कभी भी Style Font यूज़ मत करना और फॉण्ट का कलर Black Color के अलावा और कोई Color मत यूज़ करना | Font Background का color भी white color के अलावा और कोई Color मत यूज़ करना |
FAQ Related To Passport Size Photo
Q1. पासपोर्ट साइज फोटो की साइज क्या होती है?
Ans: -पासपोर्ट साइज फोटो की साइज 3.5cmx4.5cm होती है |
Passport Size Photo in India
Passport Size Photo in Centimeter –
Width (चौड़ाई) – 3.5 cm
Height (लम्बाई) – 4.5 cm
Passport Size Photo Size in Inch
Width – 1.37in
Height – 1.77in
Passport Size Photo Size in Pixels
Width – 132pixel
Height – 170pixel
Passport Size Photo Size in Millimeter
Width – 35mm
Height – 45mm
अब मैंने आपको पासपोर्ट साइज फोटो बनवाने का सही तरीका क्या है आपको पूरी जानकारी दे दी है | Passport Size Photo से सबंधित अगर आपके कोई और प्रश्न है तो आप हमसे पूछ सकते है |
- Alt Code for Special Hindi Character – Kruti Dev Hindi font
- Computer क्या है – Computer की पूरी जानकारी
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो आप कृपया करके इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो आप नीचे दिए गए Comment Box में जरुर लिखे ।
Badhiya bhaai jee. Kafi details me samjhaya hai aapne.
But sabse upar jo paragraph hai wo aur chhota hota ya 2 part me hota to aur badhiya hota.
Anyway Keep it up.
Thank You .. keep connected…