आज के इस लेख में हम आपको मौर्य साम्राज्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर बताइए | आज जो भी परीक्षा हो रही है हरएक परीक्षा में मौर्य साम्राज्य से सम्बंधित एक या दो प्रश्न जरुर पूछे जाते है | अगर आप इस लेख को पूरा पढ़ेगे तो आप हर परीक्षा में मौर्य साम्राज्य से सम्बंधित आये हुए प्रश्न का उत्तर दे देगे | Maurya Samrajya Se Sambandhit Prashn and Answers.

चंद्रगुप्त मौर्य अपनी गुरु विष्णुगुप्त अथवा चाणक्य की सहायता से नंद वंश के अंतिम शासक धनानंद को हराकर मौर्य साम्राज्य (Maurya Empire) की स्थापना की | मौर्य वंश के दूसरे शासक के रूप में चक्रवर्ती सम्राट बिन्दुसार जी को शासन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भारत के एक बड़े भू-भाग पर सम्राट बिन्दुसार स्वयं शासन करते थे। वास्तव में सम्राट बिन्दुसार एक महान विजेता, कुशल शासक, कुशल प्रबंधक एवं प्रतापी राजा थे।
सम्राट बिन्दुसार का आदर्श भारत के प्राचीन क्षत्रियों का परम्परागत आदर्श द्विग्विजय और भारत का राजनीतिक एकीकरण था। चक्रवर्ती सम्राट अशोक भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे। अशोक का पूरा नाम देवानांप्रिय अशोक मौर्य (राजा प्रियदर्शी देवताओं का प्रिय) था। उसकी गणना विश्व की महान विभूतियों में की जाती है | Maurya Samrajya Objective Question and Answers Hindi.
इस लेख से पहले ही हमने मौर्य साम्राज्य से सम्बंधित कुछ लेख लिख चुके है आप उन्हें भी पढ़े –
- मौर्य साम्राज्य का इतिहास – Maurya Empire History in Hindi
- चन्द्रगुप्त मौर्य का जीवन परिचय – Chandragupta Maurya Biography in Hindi
- चक्रवर्ती सम्राट बिन्दुसार का जीवन परिचय – Bindusara Biography in Hindi
- सम्राट अशोक का जीवन परिचय – Samrat Ashok Biography in Hindi
- सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य का सच्चा इतिहास — History Of Chandragupta Maurya in Hindi
मौर्य साम्राज्य से सम्बंधित प्रश्न और उत्तर – Maurya Empire Questions and Answers
नीचे मौर्य साम्राज्य से सम्बंधित जो भी प्रश्न और उत्तर दिए गए है वे सभी हर एक परीक्षा में पूछे जाते है |
1. नन्द वंश के पश्यात् मगध पर किस राजवंश ने शासन किया ?
उत्तर– मौर्यवंश |
2. जैन धर्म “श्वेताम्बर” एवं “दिगम्बर” सम्प्रदायों में कब विभाजित हुआ ?
उत्तर– चन्द्रगुप्त मौर्य के समय में |
3. मौर्यकालीन इतिहास के बारे में सर्वाधिक जानकारी निम्न में से किस स्त्रोत द्वारा मिलती है ?
- अभिलेखों द्वारा
- बौद्ध ग्रंथों द्वारा
- तत्कालीन मुद्राओं द्वारा
- पुरातत्व द्वारा
उत्तर– अभिलेखों द्वारा |
4. किस ग्रन्थ में चन्द्रगुप्त मौर्य के लिए “वृषल” शब्द का प्रयोग किया गया है ?
उत्तर– मुद्राराक्षस |
5. यूनानी ग्रंथों में चन्द्रगुप्त मौर्य को क्या कहा गया है ?
उत्तर– सैंड्रोकोट्स |
6. चन्द्रगुप्त मौर्य ने जीवन के अन्तिम समय में किस धर्म में दीक्षा ली ?
उत्तर– जैन धर्म |
7. 305 ई० पू० में चन्द्रगुप्त मौर्य एवं सेल्युकस के मध्य युद्ध हुआ, युध्द में हुई संधि के बाद सेल्युकस ने कुछ प्रान्तों का अधिकार चन्द्रगुप्त मौर्य को सौपा, निम्न में कौन सा असत्य है ?
- काबुल
- कंधार
- हेरात
- बमियान
उत्तर– बमियान |
8. चन्द्रगुप्त मौर्य चाणक्य के सहयोग से मगध के सिंहासन पर बैठा, अशोक ने किसके सहयोग से मौर्य सिंहासन ग्रहण किया ?
उत्तर – राधागुप्त |
9. किस ग्रंथ में चाणक्य की पत्नी का नाम ‘यशोमती’ मिलाता है ?
उत्तर – बृहत्कथाकोश |
10. बिन्दुसार के शासन काल में किस प्रान्त में हुए विद्रोह को दबाने के लिए अशोक को भेजा गया ?
उत्तर – तक्षशिला |
11. यूनानियों ने किसे “अभिन्नोचेड्स” कहा ?
उत्तर – बिन्दुसार |
12. बिन्दुसार ने किस सम्प्रदाय को आश्रय दिया था ?
उत्तर – आजीवक सम्प्रदाय |
13. बराबर पहाड़ियों पर अशोक ने किस सम्प्रदाय के लिए कर्ण चोपार, सुदामा एवं विश्व झोपड़ी नाम की गुफाओं का निर्माण करवाया ?
उत्तर – आजीवक सम्प्रदाय
14. वितस्ता नदी के किनारे श्रीनगर के स्थापना किस मौर्य शासक ने की ?
उत्तर – अशोक |
15. कहां पर प्राप्त अशोक के अभिलेख (स्तम्भ) के निचले भाग में मयूर का चिन्ह अंकित है ?
उत्तर – लौरियानन्दनगढ़ |
UPDATED DATE – 02-06-2022
दोस्तों यह पोस्ट अपडेट होती रहती है आप इस पोस्ट को पड़ते रहे ताकि जो मौर्य साम्राज्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर Update करू आप उसे भी पढ़ सके | मौर्य साम्राज्य से सम्बंधित प्रश्न – Maurya Empire Questions and Answers in Hindi का ये पोस्ट आप को कैसी लगी नीचे Comment जरुर करे |