इस आर्टिकल में हम वक्रोक्ति अलंकार – Vakrokti Alankar in Hindi पढेंगे, तो चलिए विस्तार से पढ़ते हैं वक्रोक्ति अलंकार – परिभाषा, भेद, लक्षण, चिह्न एवं उदाहरण —
इसे भी पढ़ें –
विषय-सूची
वक्रोक्ति अलंकार की परिभाषा—
जहाँ प्रत्यक्ष अर्थ के अतिरिक्त भिन्न अर्थ हो, वहाँ वक्रोक्ति अलंकार होता है।
वक्रोक्ति अलंकार के लक्षण या पहचान चिन्ह—
प्रत्यक्ष अर्थ के अतिरिक्त भिन्न अर्थ ही वक्रोक्ति अलंकार के लक्षण या पहचान है।
वक्रोक्ति अलंकार के उदाहरण—
एक कबूतर देख हाथ में पूछा कहाँ अपर है?
उसने कहा अपर कैसा ? वह उड़ गया सपर है।। (गुरुभक्त सिंह)
स्पष्टीकरण— उपर्युक्त उदाहरण में जहाँगीर ने दूसरे कबूतर के बारे में पूछने के लिए अपर (दूसरा) शब्द का प्रयोग किया है जबकि उत्तरार्ध्द में नूरजहाँ ने अपर (पंख वाला) अर्थ का उत्तर दिया है इसलिए यहाँ वक्रोक्ति अलंकार होता है।
वक्रोक्ति अलंकार के भेद—
वक्रोक्ति अलंकार को मुख्यत: दो भागों में बाँटा गया है—
- श्लेषमूला वक्रोक्ति
- काकुमूला वक्रोक्ति
श्लेषमूला वक्रोक्ति अलंकार की परिभाषा—
जब श्लेष के द्वारा वक्रोक्ति होती है, तो वहाँ श्लेषमूला वक्रोक्ति अलंकार होता है।
श्लेषमूला वक्रोक्ति अलंकार के लक्षण आ पहचान चिन्ह—
श्लेष के द्वारा वक्रोक्ति ही श्लेषमूला वक्रोक्ति अलंकार के लक्षण हैं।
श्लेषमूला वक्रोक्ति अलंकार के उदाहरण—
एक कबूतर देख हाथ में पूछा कहाँ अपर है?
उसने कहा अपर कैसा ? वह उड़ गया सपर है।। — (गुरुभक्त सिंह)
स्पष्टीकरण— उपर्युक्त उदाहरण में जहाँगीर ने दूसरे कबूतर के बारे में पूछने के लिए अपर (दूसरा) शब्द का प्रयोग किया है जबकि उत्तरार्ध्द में नूरजहाँ ने अपर बिना पर (पंख वाला) अर्थ का उत्तर दिया है इसलिए यहाँ श्लेषमूला वक्रोक्ति अलंकार होता है।
काकुमूला वक्रोक्ति अलंकार की परिभाषा—
जहाँ काकु (ध्वन-विकार या आवाज में परिवर्तन) के द्वारा वक्रोक्ति होती है, वहाँ काकुमूला वक्रोक्ति अलंकार होता है।
काकुमूला वक्रोक्ति अलंकार के लक्षण या पहचान चिन्ह—
काकु (आवाज में परिवर्तन) के द्वारा वक्रोक्ति ही काकुमूला वक्रोक्ति अलंकार के पहचान चिन्ह होते हैं।
काकुमूला वक्रोक्ति अलंकार के उदाहरण—
आप जाइए तो। (आप जाए)
आप जाइए तो? (आप नहीं जाइए)
स्पष्टीकरण — उपर्युक्त उदाहरण में चूँकि काकु ( आवाज में परिवर्तन) के द्वारा वक्रोक्ति हो रहा है इसलिए यहाँ काकुमूला वक्रोक्ति अलंकार की उपस्थित है।